फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा को तगड़ा झटका: यहां पांच साल में 3.32 लाख मतदाताओं ने फेरा मुंह, गठबंधन प्रत्याशी ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Fri, 07 Jun 2024 12:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

UP Chunav Results 2024 : बसपा का गढ़ कहे जाने वाले सहारनपुर में पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। बीते पांच साल में करीब साढ़े तीन लाख लोगों ने बसपा से मुंह फेर लिया।
विज्ञापन
बसपा प्रमुख मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी बसपा का गढ़ रहे सहारनपुर में पार्टी का जनाधार पांच सालों में कमजोर पड़ गया। बीते पांच साल में 3,32,865 मतदाताओं ने बसपा से मुंह फेरा है। यही वजह रही कि इस बार बसपा के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। किसी भी विधानसभा सीट पर जीत नहीं मिल पाई।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के परिणाम चार जून को घोषित किए गए थे। सहारनपुर लोकसभा सीट पर सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद ने जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा और तीसरे स्थान पर बसपा के माजिद अली रहे।

2019 के लोकसभा चुनाव पर गौर करें तो बसपा का वोट बैंक खिसका है। 2019 में बसपा प्रत्याशी हाजी फजलर्रहमान को सहारनपुर लोकसभा सीट पर 5,13,218 वोट मिले थे। इस बार बसपा प्रत्याशी माजिद अली 1,80,353 वोट ही ले पाए। 3,32,865 मतदाताओं ने बसपा से मुंह फेर लिया। इतना ही नहीं बसपा ने किसी भी विधानसभा सीट पर जलवा कायम नहीं रखा।

यह भी पढ़ें: दलित राजनीति का नया आगाज: बसपा की जमानत जब्त, चंद्रशेखर ने रचा इतिहास, पढ़िए क्या है जीत का बड़ा राज
विज्ञापन

इस चुनाव में बसपा के वोटर का झुकाव गठबंधन की तरफ रहा। चाहे 2014 का लोकसभा चुनाव हो या फिर 2019 का। 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी जगदीश राणा को 2,34,691 वोट मिले थे। इस बार बसपा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।

यह भी पढ़ें: दलित राजनीति का नया आगाज: बसपा की जमानत जब्त, चंद्रशेखर ने रचा इतिहास, पढ़िए क्या है जीत का बड़ा राज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें