पूरी ताकत के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी बसपा
नकुड़। बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमसुद्दीन राईन ने कहा कि उनकी पार्टी पंचायत चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। यदि दूसरी पार्टियों ने सिंबल पर चुनाव लड़ाया तो बसपा भी सिंबल पर ही चुनाव लड़ेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर नगर पालिका चेयरमैन शाहनवाज खान के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे शमसुद्दीन राईन ने कहा कि बसपा केवल एक पार्टी नहीं बल्कि विचार धारा है। जिस विचारधारा को लेकर बहुजन समाज पार्टी की नींव रखी थी वह आज भी दलित अति पिछड़ों के हक की बात कर रही है। उन्होंने किसान आंदोलन पर कहा कि किसानों के पक्ष में बसपा सुप्रीमो पूर्व में ही इस कानून को वापस लेने की मांग कर चुकी हैं। इस मौके पर सांसद हाजी फजलुर्रहमान, पूर्व विधायक जगपाल सिंह एवं महिपाल सिंह माजरा, जिलाध्यक्ष योगेश कुमार, जिला पंचायत की निवर्तमान चेयरमैन के प्रतिनिधि माजिद अली, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सोनू सैनी, चैयरमेन शाहनवाज खान, राजू माजरा, नीरज चौधरी, जावेद मिर्जा, असद पठान, सुलेमान खान आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व बसपा कार्यकर्ताओं ने डाक बंगले से जलूस के रूप में अपने नेताओं का स्वागत किया।