फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बीएसए पहुंचीं निरीक्षण करने, स्कूल ही मिला बंद, नोटिस जारी

Thu, 13 Feb 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल के निरीक्षण में नानौता का एक उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद मिला। कुछ शिक्षक मौजूद मिले, जो चलने की तैयारी में थे, जबकि कई शिक्षक गैरहाजिर मिले। ऐसे में शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए इन दिनों बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालयों के निरीक्षण पर हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक ओर जहां कई तरह की अनियमितताएं मिलीं। वहीं नानौता के गांव चंदनपुर मतबता स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय दोपहर के 2.57 मिनट पर बंद मिला। कक्षों पर ताले लटके हुए थे और एक भी छात्र मौजूद नहीं था। कुछ शिक्षक और शिक्षिकाएं बाहर खड़े मिले, जो घर लौटने की तैयारी में थे। हालात से पता चला कि विद्यालय दस से 15 मिनट पहले बंद कर दिया गया। दो शिक्षक स्वीकृत अवकाश पर बताए गए, जबकि आठ लोग, जिनमें शिक्षक, शिक्षा मित्र और अनुदेशक शामिल हैं अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय से गायब रहने तथा समय से पहले विद्यालय बंद करने पर शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है।

नोटिस से शिक्षकों में खलबली
मुजफ्फराबाद। खंड संसाधन केंद्र बरौली में समेकित शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम से हस्ताक्षर कर गायब रहे 20 शिक्षकाें को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बाद से संबंधित शिक्षकों में खलबली है। खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि 15 शिक्षक हस्ताक्षर करने के बाद गायब थे, जबकि पांच शिक्षक ऐसे मिले, जिन्होंने हस्ताक्षर ही नहीं किए थे। सभी को नोटिस जारी किए गए हैं। तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरीक्षण किए जा रहे हैं। नानौता में निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद मिला। शिक्षकों को नोटिस जारी किया जा रहा है। शिक्षकों से अपील है कि विद्यालयों के संचालन में समय का पालन करें।
विज्ञापन

- कोमल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें