फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटा रेलवे ट्रैक, कई ट्रेनाें में लगे ब्रेक

Sat, 02 Apr 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
train - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में सहारनपुर-नई दिल्ली रेलवे मार्ग पर शुक्रवार को टपरी और नागल के बीच एक जगह रेलवे ट्रैक टूटने से जालंधर नई दिल्ली सुपरफास्ट समेत अन्य कई गाड़ियों का संचालन करीब दो घंटे तक बाधित हो गया।
विज्ञापन


सुबह नौ से 11 बजे तक ऐसे हालत रहने के कारण सहारनपुर से नागल तक हजारों यात्री गाड़ियों के चलने का इंतजार करते रहे। रेल पथ सहित अन्य यूनिटों की मशक्कत से दो घंटे बाद रूट शुरू हो सका। 

नई दिल्ली की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और जालंधर-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेनें सहारनपुर से निकलते ही सुबह करीब 9.50 बजे टपरी जंक्शन के पास पहुंची तो दोनों ट्रेनों को रोक दिया गया।
विज्ञापन


आधा घंटे बाद भी ट्रेन आगे नहीं बढ़ी तो यात्रियों की बेचैनी बढ़ गई। इनमें मुजफ्फरनगर, मेरठ, मोदीनगर से नई दिल्ली के यात्री सबसे अधिक परेशान रहे। कुछ देर बाद ही ट्रेन के लोको स्टाफ को सूचना मिली कि टपरी और नागल के बीच रेल पटरी टूटी हुई है। रेलवे के टपरी और नागल स्टेशन से जुड़े स्टाफ को लाइन दुरुस्त करने पर लगाया गया है। 

रेलवे ट्रैक क्लीयर न होने के कारण सुपरफास्ट के अलावा उज्जैनी एक्सप्रेस और अहमदाबाद मेल सहित अन्य ट्रेनें भी रास्तों में ही रुकी रही। सहारनपुर से इन ट्रेनों से सफर कर रहे यात्री अनुज कुमार, मोहन सिंह, राघव, शकुंतला आदि ने बताया कि मेरठ, मोदीनगर और दिल्ली जाने का उनका शेड्यूल बिगड़ गया। कुछ यात्री तो टपरी स्टेशन से सड़क मार्ग से ही आगे बस से सफर के लिए निकल गए।

रेलवे ट्रैक दुरुस्त होने पर 11 बजे के बाद ही यह रूट क्लियर हो पाया और ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। इस बारे में टपरी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक जसपाल सिंह कालड़ा ने बताया कि नागल और टपरी के बीच एक जगह पटरी टूटी होने की वजह से कुछ ट्रेनों को रोकना पड़ा। बाद में रेलवे ट्रैक दुरुस्त कराकर ट्रेनों का संचालन दुरुस्त करा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें