सहारनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा खेल संगम का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेशभर से खिलाड़ियों ने कबड्डी, दौड़, खो खो, ताइक्वांडो, वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विजेताओं को शुक्रवार यानि आज समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुए दो दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी दीपांकर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपने जीवन में स्वामी विवेकानंद के विचारों को उतारना चाहिए। मुख्य वक्ता प्रांत एसएफडी प्रमुख अंकित स्वामी ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ ही खेलकूद पर भी ध्यान देना आवश्यक है। क्योंकि खेल से व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक विकास तो होता ही है, साथ ही उसने नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। नगर विधायक राजीव गुंबर ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।
इस मौके पर प्रांत सह मंत्री वंदन कौशिक, संगठन मंत्री दिवाकर, मोहित पंडित, सन्नी कौशल, निधि राणा, ऋषभ त्यागी, अंशुल शर्मा, चरण सैनी, विपिन सलूजा, पंकज उपाध्याय, अक्षय सैनी, अभय चौहान, वरुण राय, बंटी धीमान, रजत पंवार, आदित्य नारायण, आदित्य सैनी, गौरव कपिल आदि मौजूद रहे।