फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विशेष ट्रेनों में बुकिंग शुरू, नियमित पर कम नहीं हुआ दबाव

Wed, 18 Feb 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। होली पर रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। रेलवे उनकी समयसारिणी भी जारी कर चुका है। 28 फरवरी तक निरस्त चल रही नियमित ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो गई है, लेकिन विशेष ट्रेनों में टिकट बुकिंग की स्थिति बेहद खराब है।
विज्ञापन

होली के त्योहार में कुछ दिन शेष है। होली पर घर जाने के लिए लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे ने भी विशेष ट्रेनों की घोषणा की है, ताकि यात्रियों को होली पर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। एक दिसंबर 2025 से निरस्त चल रही जनसेवा एक्सप्रेस समेत 10 से अधिक ट्रेनें शुरू हो जाएगी। उनमें टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। एक ओर अधिकांश नियमित ट्रेनों में मार्च के पहले और दूसरे सप्ताह कंफर्म टिकट नहीं मिल रही।
विशेष ट्रेनों में सीटें खाली हैं। पंजाब, हरियाणा, जम्मू, मुंबई, बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने-आने वाली नियमित ट्रेनें में नो रूम हो गई है। होली पर भीड़ के आगे विशेष ट्रेनें भी कम है। विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ने पर ही यात्रियों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें