फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढमोला नदी में आया उफान, अाबादी में घुसा पानी 

Wed, 15 Aug 2018 12:24 AM IST
ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर के एक मोहल्ले में आया पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर शहर के बीचों बीच से होकर गुजर रही ढमोला नदी का जलस्तर रात भर बढ़ता रहा। जल स्तर बढ़ने के साथ-साथ तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की धड़कने भी बढ़ती गईं। सुबह होते-होते नदी पूरे उफान पर पहुंच गई। लोगों के घरों में पानी घुस गया। लोगों ने अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। 
विज्ञापन


सोमवार को दिन में ही ढमोला नदी में पानी चढ़ना शुरू हो गया था। रात लगभग साढ़े 11 बजे तक पानी सिर्फ बहाव पर था, लेकिन उसके बाद फिर से जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ तो हड़कंप मच गया। आधी रात तक पंजाबी बाग, बृजेश नगर, हकीकतनगर, राधा विहार, देवपुरम, लिंक रोड, टीचर कालोनी में घरों में पानी घुसना शुरू हो गया। जिससे लोग 2013 की त्रासदी को याद कर सिहर उठे।

पूरी रात लोगों ने दहशत में गुजारी। रातभर पानी चढ़ता रहा। रात में ही लोगों ने अपने-अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। सुबह तक नदी पूरे उफान पर पहुंच गई। पानी देवपुरम के पुल से ऊपर बहने लगा है। इसके अलावा संत नगर, सेतिया विहार, न्यू गोपाल नगर, पारस पुरम की गलियों एवं घरों में पानी भर गया। समाज सेवी संस्थाएं एवं वार्डनों ने पानी में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उनकी सहायता की। 
विज्ञापन

 खाने के लिए भी लोग हो गए परेशान
घरों में पानी भर जाने से लोगों की रसोई भी प्रभावित हो गई। दर्जनों घरों में चूल्हे नहीं जल सके। लोगों की दिक्कतों में देख दूसरे मोहल्ले के लोगों ने खाने की व्यवस्था कराई।

पांवधोई नदी का भी पानी बढ़ा
शहर से होकर गुजरने वाली पांवधोई नदी का भी जलस्तर बढ़ा है। हालांकि उसमें अधिक पानी न आने से कोई खतरा नहीं हुआ है। सिर्फ बारिश का ही कुछ पानी शहर का पहुंचा है।

जलस्तर घटने लगा है
अपर जिलाधिकारी एसके दुबे ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों ने ढमोला के पानी से प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया है। फिलहाल पानी घटने लगा है। लोगों के घरों से भी पानी निकल रहा है। इसलिए अब कोई खतरे वाली बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें