फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनावः एक कक्ष में पांच-पांच वार्डों के प्रत्याशियों का होगा नामांकन

Fri, 03 Nov 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
निकाय चुनाव की तैयारी में की गई बैरीकेडिंग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में निकाय चुुनाव में नामांकन के लिए कलक्ट्रेट परिसर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए परिसर में बैरीकेटिंग लगाने से लेकर अन्य  व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन


निगम के महापौर, पार्षद, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्यों के लिए प्रत्याशियों का नामांकन चार नवंबर से शुरू होना है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए जहां अधिकांश सियासी दलों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर कसरत जारी है,

वहीं जिला प्रशासन भी अपनी तैयारियों को लेकर गंभीर है। कलक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को बैरीकेटिंग का कार्य लगभग पूरा कर दिया गया है। कलक्ट्रेट परिसर में नगर निगम महापौर और 70 वार्डों के लिए प्रत्याशी नामांकन करेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा सुल्तानपुर चिलकाना नगर पंचायत के नामांकन भी तहसील परिसर में होने हैं। इसके लिए तमाम जरूरी व्यवस्थाएं पूरी की जा रहा है। एक कक्ष में पांच-पांच वार्डों के प्रत्याशियों के लिए नामांकन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा महापौर पद के प्रत्याशी एडीएम वित्त एवं राजस्व के न्यायालय में अपने नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें