फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के झटकों ने उड़ाई नींद

Tue, 07 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भूकंप के झटकों पर घर से बाहर निकले लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे आए भूकंप ने लोगों की नींद उड़ा दी। डर में लोग घरों से बाहर निकल आए। जर्जर और पुराने भवनों में रह रहे परिवार दहशत की वजह से रात भर नहीं सो सके। 
विज्ञापन


भूकंप के झटके रात 10:33 बजे महसूस किए गए। उस समय देहात क्षेत्र में ज्यादातर लोग अपने बिस्तर में सो चुके थे, जबकि शहरी क्षेत्र में ज्यादातर लोग जाग रहे थे। झटके इतने तेज थे कि कई घरों में रखा सामान गिर पड़ा।

भूकंप के कारण पुुराने और जर्जर भवनों में रहने वाले लोग दहशत के मारे रातभर नहीं सो सके। गौरतलब है कि पुराने शहर में डेढ़ सौ से अधिक ऐसे भवन हैं, जो सौ साल से अधिक पुराने हैं।
विज्ञापन


बरसात के दिनों में भी इन भवनों में रहने वालों पर खतरा मंडराता है। हालांकि नगर निगम इन भवनों को ध्वस्त करने के लिए चिन्हित कर चुका है, मगर ज्यादातर भवनों के मामले कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें