सहारनपुर। पुलिस विभाग को 181 नए पुलिसकर्मी मिल गए। इसके तहत रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद पुलिस लाइन में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें डीआईजी और एसएसपी ने महकमे में नए आरक्षियों को शुभकामनाएं देने के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इनमें रविकांत शर्मा ने 1350 में से 1102 अंक प्राप्त कर सर्वांग सर्वोत्तम (प्रथम स्थान) प्राप्त किया है।
पुलिस विभाग में शामिल होने वाले सभी रिक्रूट जनपद बागपत के रहने वाले हैं। मंगलवार की सुबह पुलिस लाइन मैदान पर आयोजित दीक्षांत समारोह में डीआईजी सुधीर कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डीआईजी ने परेड का मान-प्रणाम ग्रहण किया। डीआईजी सुधीर कुमार सिंह व एसएसपी विपिन टाडा ने नए पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देने के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और मेहनत के साथ ड्यूटी करें। पीड़ित को न्याय दिलाना सबकी प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए। समाज में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाएं और नागरिकों के साथ मित्रता वाला व्यवहार करें। इस दौरान एसपी देहात सूरज राय, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी ट्रैफिक प्रेमचंद, सीओ द्वितीय प्रीति यादव, सीओ चंद्र प्रकाश शर्मा, रामकरण, कुलदीप कुकरेती, ब्रजपाल, सिंह सहित पुलिस लाइन का स्टाफ मौजूद रहा।
किसान के बेटे हैं रविकांत
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रविकांत शर्मा शेरपुर लुहारा थाना छपराली जनपद बागपत के रहने वाले हैं। उनके पिता राधेश्याम किसान है। रविकांत शर्मा का कहना है कि उनका बचपन से सपना था कि वह पुलिस महकमे में शामिल होकर देश की सेवा करें। आज उनका सपना पूरा हो गया।
यह रहे आठ कमांडर
प्रथम परेड के कमांडर निखिल, द्वितीय परेड के कमांडर प्रियवृत, तृतीय परेड के कमांडर अभिषेक रहे। प्रथम टोली के कमांडर निखिल हुड्डा, द्वितीय टोली के कमांडर मनीष कुमार, तृतीय टोली के कमांडर शुभम मलिक, चतुर्थ टोली के कमांडर मनोज शर्मा, पांचवीं टोली के कमांडर कुलदीप मान, छठी टोली के कमांडर आकाश चौधरी, सातवीं टोली के कमांडर विनीत कुमार और आठवीं टोली के कमांडर दिपांशु तोमर रहे।
परिजनों के साथ खिंचवाए खूब फोटो
दीक्षांत समारोह रिक्रूट के परिजन भी शामिल हुए। नए आरक्षियों ने परिजनों का आशीर्वाद लेने के साथ खूब फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड किए। पुलिस महकमे में शामिल होने पर सभी नए आरक्षियों के चेहरे खुशी नजर आई।
ॉलिस लाइन में आयोजित प्रेड में डीआइजी को सम्मानित करते एसएसपी- फोटो : SAHARANPUR
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेड का निरीक्षण करते डीआइजी- फोटो : SAHARANPUR
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेड में भाग लेते रिक्रेट- फोटो : SAHARANPUR
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेड में रिक्रेट को सम्मानित करते डीआईजी- फोटो : SAHARANPUR
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेड के बाद सम्मान चिन्ह व परिवार के साथ रिक्रेट- फोटो : SAHARANPUR