फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएसई बोर्ड के रिजल्ट से खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

Tue, 15 May 2018 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सहारनपुर
विज्ञापन
रिजल्ट के बाद खुशी जताती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर में आईसीएसई बोर्ड का दसवीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी हुआ। दसवीं में इंफेंट जीजस स्कूल के छात्र वंश सैनी ने 98.8 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल के साथ ही जनपद में भी पहला स्थान हासिल किया, जबकि 12वीं में सहारनपुर पब्लिक स्कूल की कनिका वशिष्ट  96.75 फीसदी अंकों के साथ जिले की टॉपर बनी है।   

जनपद में आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध मात्र दो स्कूल हैं। इनमें इंफेंट जीजस स्कूल दसवीं तक ही है, जबकि सहारनपुर पब्लिक स्कूल 12वीं तक है। इंफेंट जीजस स्कूल में साइंस स्ट्रीम में 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ वंश सैनी पहले, 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर दीपांशु कुमार दूसरे तथा 89.8 प्रतिशत अंक हासिल कर सांतनु चौधरी तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


कॉमर्स स्ट्रीम में पहले स्थान पर रही उत्कर्षा शुक्ला ने 93.8 फीसदी, दूसरे स्थान पर रहे वरुण गुप्ता ने 92.8 फीसदी और तीसरे स्थान पर रही शानिया ने 80.4 फीसदी अंक प्राप्त किए। उधर, सहारनपुर पब्लिक स्कूल में दसवीं में टॉपर रहे आयुष कुमार ने 94.6 फीसदी, दूसरे स्थान पर रही श्वेता ने 92.6 फीसदी और तीसरे स्थान पर रहे उदित ने 90.6 फीसदी अंक हासिल किए।

12वीं में 96.75 प्रतिशत अंकों के साथ कनिका पहले, 95.25 प्रतिशत अंकों के साथ विक्रांत पंवार दूसरे तथा 94.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रियांशा तीसरे स्थान पर रही।  

स्कूलों में मना सफलता का जश्न, मिठाइयां बंटी  
सहारनपुर में आईसीएसई बोर्ड में दसवीं और 12वीं कक्षा का परिणाम बेहतर रहा है। इसे लेकर स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। इतना ही नहीं, सफल रहे छात्रों खासकर टॉपर्स ने सफलता की खुशी मिठाई बांटकर मनाई।  
विज्ञापन


परिणाम अपराह्न तीन बजे जारी हुआ, मगर विद्यार्थी इससे पहले ही स्कूलों में पहुंच चुके थे। इंफेंट जीजस स्कूल में कुल 115 विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी और सभी उत्तीर्ण रहे। परिणाम उम्मीद से अच्छा पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। यहां प्रधानाचार्य ने बेहतर परिणाम पर छात्रों का मुंह मीठा कराया। उन्होंने छात्रों को अच्छे परिणाम की बधाई दी। उधर, सहारनपुर पब्लिक स्कूल में दसवीं का परिणाम 98 और 12वीं का परिणाम 96 फीसदी रहा। प्रधानाचार्य सुुधीर जोशी ने बेहतर परिणाम पर छात्रों को बधाई दी। बताया कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में परिणाम अच्छा रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें