दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन से आठ तक का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। शनिवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव ने किया। कक्षा तीन में रिशोन, हार्दिक, अथर्व, कुशल, कृति, अर्णव, केतन, माधव, आन्या, वंशिका, आदित्य, महारा, अंतरा, एकलव्य, मनकीरत को पुरस्कृत किया गया।
नृत्य, गायन और कला क्षेत्र में कात्यायिनी, केतन, आरुषी, कनिष्ठा, अथर्व, चीनू, आन्या, कुमकुम, इशिका, आर्यन, अरीबा, मुमुक्षा, मनकीरत, अमोध, सहानी को पुरस्कृत किया गया। ओवर ऑल प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर अथर्व, रिशोन, हार्दिक रहे। कक्षा चार में ओवरऑल सुकृति प्रथम, जोया शाह द्वितीय, अनुष्का शर्मा तृतीय, कक्षा पांच में ओवरऑल देवांग, कनिका और अनन्या क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
कक्षा छह में भव्या प्रथम, आस्था द्वितीय, युक्ति तृतीय, कक्षा सात में आगिर प्रथम, अंशुल द्वितीय और अनन्या तृतीय रही। कक्षा आठ में आन्या, आश्रय और राफिया प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
हाउस रिजल्ट में बोर्ड डेकोरेशन के लिए ट्यूलिप सदन, स्पोर्ट्स की ट्री वॉयलेट सदन को और असेंबली के लिए पुन: ट्यूलिप सदन को एवं एकेडमिक के लिए डेफोडिल सदन को पुरस्कृत किया गया। ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया। चिलकाना रोड स्थित विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी प्रशासन ओमप्रकाश वर्मा ने किया।
बच्चों ने अपनी प्रतिभा से अतिथि एवं अभिभावकों को प्रभावित किया। छात्र-छात्राओं के कौशल के अनुसार उन्हें विभिन्न वर्गों में पुरस्कृत किया गया। विद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष दिये जाने वाला एमएस नदवी अवार्ड इस वर्ष कक्षा एक से पांच में अता मौहम्मद और कक्षा छह से आठ में दरक्षा और अब्दुल कादिर को दिया गया।
मुख्य अतिथि ओपी वर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम मेंप्रधानाचार्य इफ्तिखार हुसैन और डायरेक्टर सुबुही ने किया। सर सैय्यद मोंटेसरी हाईस्कूल के वार्षिक परीक्षा परिणाम के मुख्य अतिथि एमएलसी उमर अली खान ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। हाजी मुख्तार अहमद खां ने कहा कि दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम भी जरूरी है।
संचालन प्रबंधक हाजी मो. अफजल खान और प्रधानाचार्य राशिद अहमद ने किया। मो. असलम खा, अंजू अफजल, किशवर सुल्ताना, आसिम खां, नेहा, अहमद खां, दानिश, शाहिन, शैला, आरिफा, तनवीर, कहकशा मौजूद रहे।