फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रक्तदान से कम हो जाती है हार्ट अटैक की संभावना

Mon, 12 Jun 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
डॉ अंशुल गुप्ता
विज्ञापन
सहारनपुर। रक्तदान किसी के लिए भी जीवनदान बन सकता है। रक्तदान कर आप महादानी बन सकते हैं। इससे अपने शरीर को भी कई बीमारियों से सुरक्षित रख सकते हैं। हार्ट अटैक से लेकर कैंसर जैसी बीमारियां होने का खतरा भी कम रहता है।
विज्ञापन

14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसमें फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट सहयोगी रहेगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुभाष सहगल ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। इससे दिल की सेहत में सुधार होता है और वजन नियंत्रित रहता है। कैंसर जैसी बीमारियां होने का खतरा भी कम हो जाता है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अंशुल गुप्ता ने बताया कि शरीर में आयरन की अधिकता नहीं होती है। इससे कुछ खास तरह के कैंसर के खतरे से बचा जा सकता है। वहीं दिल की बीमारियां और स्ट्रोक का खतरा कम रहता है।
विज्ञापन

-रक्तदान करने के फायदे
-शरीर में खून बने की प्रक्रिया तेज होती है।
-रक्तदान से पहले जांच में शरीर की स्थिति पता चलती है।
-रक्तदान के बाद होने वाली खून की जांच में एचआईवी, हेपेटाइटिस, टाइफाइड, मलेरिया का पता चलता है।
-इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही रक्तदान किया जा सकता है।

डॉ अंशुल गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें