छुटमलपुर। भाकियू टिकैत की मासिक बैठक फतेहपुर डाक बंगले पर हुई। इसमें नगर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि यदि विद्युत निगम द्वारा उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए गए तो यूनियन कार्यकर्ता इसका खुला विरोध करेंगे। इतना ही नहीं इन मीटर को उखाड़ कर फेंकने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर कोषाध्यक्ष सरवन चौधरी और मुजफ्फराबाद ब्लाक उपाध्यक्ष सोनू चौधरी ने कहा विद्युत निगम द्वारा घरों के सामने जबरदस्ती पोल गाड़ने का कार्य किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने छुट्टा पशुओं की समस्या से भी निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान नगर महासचिव सुमित कांबोज, नगर प्रवक्ता अंकित चौधरी, तहसील उपाध्यक्ष राशिद अंसारी, नगर उपाध्यक्ष शहजाद अंसारी, नगर उपाध्यक्ष बुरहान अली आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।