छुटमलपुर। भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठॉ. भानु प्रताप सिंह के आह्वान पर हरियाणा के किसानों के उत्पीड़न के विरोध में सहारनपुर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज सिंह राणा के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बेहट दीप्ति देव को सौंपा गया। इस दौरान राज सिंह राणा ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाकियू भानू किसानों के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रमोद भारद्वाज, मंडल महासचिव राजन राणा, ब्लाक अध्यक्ष मुजफ्फराबाद अजय राणा, डॉ. आत्माराम ब्लाक पुवांरका अध्यक्ष लोकेश राणा, सलमान शेखावत, डॉ. युद्धवीर सिंह आदि रहे। इसके बाद किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने छुटमलपुर नगर पंचायत के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी वीरज त्रिपाठी से भी भेंट कर कसबे की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।