फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीओ का किया घेराव

विज्ञापन
गंगोह बिजलीघर पर एसडीओ का घेराव करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। ट्रांसफार्मर का तेल बेचने के प्रकरण में भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीओ का घेराव किया। करीब चार घंटे तक चले आंदोलन के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीओ को ज्ञापन देकर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरपुर निवासी किसान भाकियू तहसील प्रवक्ता अरविंद चौधरी और गांव सिकंदरपुर निवासी जोगिंद्र के खेत में रखे ट्रांसफार्मर करीब 10 दिन पूर्व आई तेज आंधी में नीचे गिर गए थे। इस कारण दोनों ट्रांसफार्मरों का तेल जमीन पर बिखर गया । दो दिन पूर्व इन ट्रांसफार्मरों के लिए दोनों किसान तेल लेने संबंधित बिजलीघर पहुंचे तो जेई ने तेल होने से इंकार कर दिया था। इसके बाद जोगिंद्र तो बाजार से तेल खरीद लाया , लेकिन एसडीओ से बात कराने पर जेई अरविंद चौधरी को कुछ लीटर तेल देने के लिए राजी हो गया।
अरविंद चौधरी का आरोप है कि जेई ने लाइनमैन के साथ मिलीभगत कर उसे 70 रुपये लीटर के हिसाब से 70 लीटर तेल दिया। शनिवार को भाकियू कार्यकर्ता गंगोह पशु पैठ स्थित बिजलीघर पहुंचे और वहां मौजूद गंगोह एसडीओ का घेराव कर लिया। एसडीओ ने संबंधित जेई को भी मौके पर बुला लिया। करीब चार घंटे चली लंबी बातचीत और घेराव के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीओ को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

एसडीओ ने भाकियू कार्यकर्ताओं को आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने को भरोसा दिया। इसके बाद कार्यकर्ता शांत होकर चले गए। इस दौरान भाकियू के नकुड़ तहसील अध्यक्ष चौधरी देशपाल सिंह, तहसील प्रवक्ता अरविंद चौधरी, जोगिंद्र, कय्यूम चौधरी, कुलदीप, ध्यान सिंह, शहजाद राव, अमित, महीपाल आदि रहे। इस बारे में एसडीओ अंकुश दिनेश वर्मा ने कहा मामला संज्ञान में आया है। जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति विभागीय अधिकारियों को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें