फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कैराना सांसद के खिलाफ भाजपाइयों ने दिया ज्ञापन

Sun, 19 Oct 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सरसावा में सांसद इकरा हसन के ​खिलाफ थाने पहुंचे भाजपाई। श्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
चिलकाना। भाजपा मंडल चिलकाना के कार्यकर्ताओं ने कैराना सांसद इकरा हसन और विधायक नाहिद हसन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जायर हुसैन चांद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोनों जनप्रतिनिधियों पर हिंदू-मुस्लिम एकता को कमजोर करने और सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर समाज में वैमनस्य फैलाने के आरोप लगाए गए हैं। भाजपाइयों का कहना है कि यह राजनीति नहीं, बल्कि समाज को तोड़ने की साजिश है। उन्होंने मांग की कि इस तरह की गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाई जाए और क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के कारोबार पर भी सख्त कार्रवाई हो। ज्ञापन देने वालों में निर्दोष प्रधान, चौधरी देवी सिंह, चौधरी तेजपाल, तेजपाल सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनाथ धीमान, मंडल महामंत्री सौरभ कांबोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें