फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: देश में भय का माहौल बना चुनाव जीतना चाहती है भाजपा

विज्ञापन
गांव सिकंदरपुर में पत्रकारों से बात करते चौ नरेश ​टिकैत
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

लखनौती/गंगोह (सहारनपुर)। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा देश में भय का माहौल बना कर 2024 का लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस तानाशाह सरकार के खिलाफ लोगों को एकजुट होना होगा।

नरेश टिकैत रविवार को भाकियू से जुड़े चंदकीराम की रस्म पगड़ी में भाग लेने गांव सिकंदरपुर पहुंचे थे। वापिस लौटते वक्त बाईपास रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर पत्रकारों से वार्ता में नरेश टिकैत ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई एवं किसानों के मुद्दे पर अपनी बात खुल कर रखी। केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगार है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। विपक्ष के सभी नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को डराया एवं धमकाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी देश में भय का माहौल पैदा कर एक बार फिर सत्ता में पहुंचना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आज तक कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया। उसी को लेकर देश में अलग-अलग तरह से आंदोलन खड़े होते हैं। यह सरकार आंदोलन को कुचलने का भी काम करती है। किसानों की जमीन पर हाईवे बनाए जाते हैं, लेकिन उन्हें ही उस पर चलने की इजाजत नहीं है। अग्नि वीर को उन्होंने युवाओं की करिअर को बर्बाद करने वाला बताया। हालांकि उन्होंने साफ किया 2024 के लोकसभा चुनाव में उनका संगठन किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करेगा। जिला उपाध्यक्ष चौधरी देशपाल सिंह, जिला महासचिव चौ. अशोक कुमार, चौ. अरविंद प्रधान, तहसील अध्यक्ष ब्रजपाल सैनी, तहसीन चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें