फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम कराना चाहती है भाजपा : इकरा हसन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नकुड़। सांसद इकरा हसन ने गांव कुराली-छापुर स्थित शिव-लक्ष्मी मंदिर पहुंच कर वहां हुई तोड़फोड़ की घटना की निंदा की। इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद से मंदिर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। सुरक्षा की दृष्टि से एसपी देहात सागर जैन और सीओ अशोक सिसोदिया सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
बता दें कि एक पखवाड़े पहले स्कूटी सवार श्रद्धालु द्वारा गेंद लगने पर क्रिकेट खेल रहे दूसरे समुदाय के किशोरों को धमकाने के बाद उन्होंने गुस्से मंदिर में तोड़फोड़ कर दी थी। इसमें दो किशोरों सहित चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। सांसद इकरा हसन इसी मंदिर में पहुंची थीं। यहां उन्होंने कहा कि मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद जिस प्रकार से उनको निशाना बनाया गया है, यह सब भाजपा का प्रोपेगेंडा है। भाजपा हमेशा से ही हिंदू-मुस्लिम कराती रही है, लेकिन क्षेत्रवासियों को संयम से काम लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि कोमल गुर्जर के बक्कल उतारने वाले बयान की निंदा की। पूर्व सांसद से वह पूछना चाहती हैं कि क्या वह एक महिला जनप्रतिनिधि को गालियां देने वाले अपने कट्टर समर्थक के विरोध में कुछ कहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें