बेहट। भाजपा के जिला मंत्री एवं एमएलसी शिक्षक दल के जिला संयोजक वीरेंद्र पुंडीर ने कहा कि विधान परिषद शिक्षक दल चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहराएगी और यह तभी संभव है, जब कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें।
मंगलवार को ब्लॉक साढ़ौली कदीम क्षेत्र के मीरपुर गंदेवड़ गांव में कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि एक दिसंबर को होने वाले विधान परिषद शिक्षक दल चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत झोंक दें। सहारनपुर में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा खुद इसकी निगरानी करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों का बंटवारा भी किया। उन्होंने बताया कि 17 और 19 नवंबर को भी एक बार फिर योजना बैठक और 20 से 30 नवंबर के बीच किसी भी दिन जिला स्तर पर शिक्षकों का एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का मार्गदर्शन मिलेगा। बैठक में भाजपा विस्तारक अजय त्यागी, साढ़ौली कदीम मंडल अध्यक्ष विजय सैनी, नीरज चौहान, डॉ. सत्येंद्र सिंह, ब्लॉक चुनाव संयोजक प्रदीप गुप्ता, बंशीलाल उपाध्याय, अरुण शर्मा, अनिल वाल्मीकि, सेठपाल, बुद्ध सिंह, शुभम शर्मा आदि रहे।