फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वोट बनवाने में सक्रिया भूमिका निभाएं भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर आयोजित भाजयुमो की बैठक में सूचियों में नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने, मृतक व बाहर गए मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया गया।
विज्ञापन

बैठक को नगराध्यक्ष दीपक गर्ग, निकाय चुनाव संयोजक नीरज अग्रवाल, बूथ प्रबंधन संयोजक संदीप तायल, मतदाता प्रमुख जैल सिंह भारती, महिला मोर्चा जिला मंत्री मनीषी तायल, युवा भाजपा नेता मनोज गोयल और संजय तायल ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्याशी कोई भी हो कार्यकर्ता कमल को प्रत्याशी मानकर कार्य करें। अब उनके पास मात्र चार दिन शेष हैं, ऐसे में युद्ध स्तर पर कार्य कर सभी मतदाताओं के नाम लिस्ट में दर्ज कराने का कार्य करें। अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष शशांक गोयल और संचालन महामंत्री मनीष गर्ग ने किया। अंकुर सैनी, सन्नी कश्यप, अजय बालियान, ईशु शर्मा, संजय बाकोडिया, सार्थक अग्रवाल, कार्तिक शर्मा, लक्की सैनी, उज्ज्वल नामदेव, अंकुर पांचाल, शिवम माहेश्वरी, अनमोल ललित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें