चिलकाना। जिले से महत्वाकांक्षी मिशन मिशन निरामया 2022 के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षण के लिए चिलकाना क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज पंचकुआं के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार को चयनित किया गया है।
रविन्द्र कुमार ने बताया कि इस मिशन का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को नर्सिंग एवं पैरामेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य है। इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग को संयुक्त रूप से शामिल किया गया। इसके अंतर्गत माध्यमिक के कक्षा 11 एवं 12 से छात्र छात्राओं को नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराना एवं रोजगार मुहैया कराने का स्वर्णिम अवसर की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि इस मिशन से छात्र-छात्राओं को नई ऊर्जा प्रदान होगी।