सदस्यता अभियान में तेजी लाएं कार्यकर्ता: कश्यप
सहारनपुर। भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने पुवांरका, बिहारीगढ़ और सढ़ौली कदीम मंडल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभियान में तेजी लाने के लिए बूथ अध्यक्षों से लगातार संपर्क करें। प्राथमिक सदस्य अभियान 10 अगस्त तक चलेगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को टोली फ्री नंबर के जरिए 100 नए सदस्य बनाने के साथ पंजीकरण कराना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं।