फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कार्यकर्ताओं को छुड़ाने के लिए धरने पर बैठे भाजपा नेता

Fri, 02 Jan 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। घासीपुरा में लोन के विवाद में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कहासुनी और मारपीट हो गई। पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को थाने ले आई। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कार्यकर्ताओं को थाने से छुड़ाने के लिए धरना प्रदर्शन किया। बाद में थाने से ही जमानत दे दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि घासीपुरा निवासी राहुल ने बजाज फाइनेंस कंपनी खतौली से कुछ लोन लिया था। लोन की रिकवरी करने के लिए खतौली निवासी भाजपा नेता पुनीत अरोड़ा, तरुण और आशु अपने कुछ साथियों के साथ राहुल के घर पहुंच गए। पैसे के लेन-देन पर इनकी आपस में कहासुनी और मारपीट हो गई। पुलिस पुनीत अरोड़ा, तरुण आशु और राहुल को लेकर थाने ले आई।
इन्हें छुड़ाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, सुमन बालियान, मदन छाबड़ा, यश गोयल, मनोज राठी,योगेंद्र, चौधरी, नंदकिशोर पांचाल, विनीत ठाकुर कार्यकर्ता थाने में धरने बैठ गए। पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपियों का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया गया है। तहसीलदार अरविंद कुमार मंसूरपुर थाने में पहुंचे। थाने में जमानत के बाद आरोपियों को छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें