फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एमएसयू परिसर में जलभराव को भाजपा के ही नेता बता रहे भ्रष्टाचार

Sun, 10 Aug 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली भाजपा की सरकार में उसी के नेता भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं। नगर विधायक राजीव गुंबर के आवासीय क्षेत्र से पिछली बार भाजपा से पार्षद रहे पुनीत चौहान ने सोशल मीडिया पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय परिसर में जलभराव की वीडियो साझा की है। उन्होंने लिखा है कि योगी जी मेहनत करते हैं और हमारे वाले पानी फेर देते हैं।
विज्ञापन

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। विश्वविद्यालय में पहले चरण के निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए गए हैं। जलभराव की समस्या तीन साल से बनी हुई है। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विश्वविद्यालय के भ्रमण के दौरान जलभराव की समस्या को दूर करने के आदेश देकर गए थे, लेकिन समस्या कम होने की बजाय लगातार बढ़ रही है। पांच दिन पहले पूरा विश्वविद्यालय परिसर जलमग्न हो गया। कुलपति और कुलसचिव आवास में तीन फीट तक पानी था, जिसकी वजह से फर्नीचर और जरूरी सामान पानी में तैरता नजर आया और खराब भी हुआ है। कुलपति को ट्रैक्टर पर बिठाकर परिसर से बाहर सुरक्षित पहुंचाया गया।
विश्वविद्यालय के अधिकारी भी मान रहे हैं कि ऐसे हालत में विश्वविद्यालय का संचालन संभव नहीं है, क्योंकि हर साल जलभराव की समस्या आएगी, जिससे शिक्षा तो प्रभावित होगी ही। साथ ही शिक्षकों और छात्रावासों में रहने वाले छात्रों की जिंदगी भी खतरे में रहेगी। पुनीत चौहान का कहना है कि विश्वविद्यालय की मांग के लिए जनपद के लोगों ने 15 साल लड़ाई लड़ी। विश्वविद्यालय का तीन साल में ही ऐसा हाल होगा सोचा नहीं था, इसलिए दुख होता है। मुख्यमंत्री को इसका संज्ञान लेकर संबंधितों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें