पूर्व सांसद ने कहा कि रामभक्त सभी को होना चाहिए। प्रभु श्रीराम में कुछ लोगों की नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व की आस्था है। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति की है। जो भी कार्य किए वह तुष्टीकरण के रहें। उनकी सोच को परिवर्तित करना संभव नहीं है।
कहा कि कांग्रेस का एजेंडा समाज में विभाजन करना है। अब ऐसा नहीं है। सभी वर्गों की आस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में है। बता दें, कि कुछ दिन पहले पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि हम सब राम के वंशज है। इस बयान के बाद से ही हलचल मच गई थी। हालांकि बाद में पूर्व विधायक ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया था कि राम आस्था का विषय है, चर्चा का नहीं।