फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भाजपा नेता संगीत सोम का हमास के लिए फंडिंग करने वाला बयान शर्मनाक

Thu, 19 Oct 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर/देवबंद। भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम के बयान पर पूर्व विधायक ठाकुर वीरेंद्र सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि संगीत सोम का मुस्लिम रेहड़ी ठेली वालों द्वारा हमास के लिए फंडिंग करने वाला बयान शर्मनाक और देश को बांटने वाला है।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व विधायक ठाकुर वीरेंद्र सिंह ने यहां जारी लिखित बयान में कहा कि मुस्लिम ठेले खोमचे वालों को हमास के लिए फंडिंग करने का आरोप लगाना एक बड़ा मजाक है। हमास समर्थित अरब राष्ट्रों के पास बेशुमार दौलत है ऐसे में उन्हें गरीब मजदूरों से भीख मांगने की क्या जरूरत पड़ी है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने राजपूतों का गौरवशाली इतिहास शायद पढ़ा नहीं है। राजपूत कभी जातिवादी नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से देश में एक ऐसा राजनीतिक दल है जो हिंदू मुस्लिमों के नाम पर नफरत भरी राजनीति कर रहा है। इसी दल से प्रभावित होकर किसी राजनैतिक एजेंडे के तहत पूर्व विधायक संगीत सोम ने मुस्लिम ठेले खोमचे वालों का बहिष्कार करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें