ज पीओ रोड़ स्थित एक सभागार में पत्रकारो से वार्ता करते झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उत्तराखंड विधानसभा के सभापति सूचना एवं प्रौद्योगिकी व झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि भाजपा ही दलितों सहित हर वर्ग की हितैषी है। बसपा ने दलित समाज को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया।
जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक कर्णवाल ने कहा कि स्वयं को दलितों का सबसे बड़ा हितैषी होने का दावा करने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती ने हमेशा अपने हितों को साधने का काम किया, जबकि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो समाज में समरसता और समानता के साथ काम करती है। बसपा सरकार के कार्यकाल में पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने के आदेश पर हुए आंदोलन में दलित समाज के लोगों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। तब सहारनपुर में दर्ज हुए मामलों को भाजपा सरकार के कार्यकाल में वापस लिया जा रहा है। इसके लिए उप सचिव उत्तर प्रदेश शासन अरुण कुमार राय ने जिलाधिकारी सहारनपुर को भेजे पत्र में कहा कि वाद के तथ्यों पर विचार करने के बाद मामलों को वापस लिया जाए। इस दौरान पूर्व विधायक राजीव गुंबर सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।