BJP is implementing the slogan of sabka saath sabka vikas
- फोटो : SAHARANPUR
अंबेहटा। उत्तराखंड सरकार के पर्यटन विकास परिषद के सदस्य रजनीश कौशिक ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के नारे को अमली जामा पहना कर समाज के अंतिम पायदान पर मौजूद व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। रजनीश रणदेवा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का मस्तक विश्व पटल पर ऊंचा हुआ है। लोगों को गुंडाराज से मुक्ति मिली है। उन्होंने ने कहा कि भाजपा ने बिना भेदभाव के प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का काम किया है। कार्यक्रम को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव कौशल मिश्रा, अवनीश कौशिक और उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र जाखड़ ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान पति विजयपाल भट्ट व संचालन मास्टर शर्मा ने किया। राजकुमार शर्मा, शिवकुमार शर्मा, दिनेश भट्ट, जोगिंदर सिरोही, लेखपाल अनिता चौधरी, कुलदीप सिंह, सत्यपाल, अश्वनी कौशिक, विनोद आर्य, प्रवीण शर्मा, जगमाल चौधरी आदि रहे।