फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकारें हर घर तक पहुंचा रही मदद: राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की मॉनिटरिंग पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता करेंगे । बुधवार को वर्चुअल बैठक में राकेश जैन ने कहा केंद्र सरकार ने देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज वितरण की योजना संचालित की है। कोटेदारों के यहां से नागरिकों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है। महानगर और सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र में 376 राशन की दुकान हैं, जिन पर निशुल्क राशन पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता की देखरेख में होगा। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि जितनी जन कल्याणकारी योजनाएं भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने चलाई हैं, उतनी आज तक किसी सरकार द्वारा नहीं चलाई गई। वर्चुअल बैठक में व्यापारी कल्याण बोर्ड सदस्य दिनेश सेठी, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, महामंत्री किशोर शर्मा, योग चुघ, शीतल विश्नोई, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, मंत्री नीलू राणा, अमित चौधरी, बबिता सैनी, राजकुमार कालड़ा, मनोज ठाकुर, पार्षद, भगत सिंह, दिग्विजय चौहान मौजूद रहे। संचालन कार्यक्रम संयोजक विपिन कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें