फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार सबसे धनवान

Tue, 18 Apr 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के महापौर पद के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद आठ प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इनमें सबसे अधिक धनवान भाजपा के प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार हैं। उनके पास 11,74,57,817 रुपये की चल अचल संपत्ति है, जबकि सबसे कम धनवान निर्दलीय शबनम हैं। उन्होंने 11,50,000 रुपये की चल अचल संपत्ति दिखाई है।
विज्ञापन

महापौर पद के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्रों में अपनी चल-अचल संपत्ति, शिक्षा और आपराधिक इतिहास का विवरण भरा है। नामांकन पत्र में भरे विवरण के अनुसार चल अचल संपत्ति में खतीजा मसूद दूसरे स्थान पर हैं। उनके पास 10,19,07,663 रुपये की चल अचल संपत्ति है। कांग्रेस के प्रदीप वर्मा 9,27,74,000 रुपये की चल अचल संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं। आम आदमी पार्टी के सहदेव सिंह ने अपने पास 31,82,200 रुपये की चल अचल दिखाई है। निर्दलीय फतिमा बेगम 1,54,25,520 रुपये की चल-अचल संपत्ति की मालिक हैं। निर्दलीय आशिक अली ने 1,16,10,000 रुपये और सपा के नूर हसन ने 58,25,147 रुपये चल अचल संपत्ति दर्शाई है। निर्दलीय प्रत्याशी शबनम के पास 11,50,000 रुपये की चल अचल संपत्ति है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें