फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दस रुपये की चाय और भोजन का पैकेट होगा 55 रुपये का

Tue, 18 Apr 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने प्रत्याशियों द्वारा कार्यकर्ताओं के लिए खाने पीने से लेकर चुनाव प्रचार में काम आने वाले वाहनों तक के रेट निर्धारित कर दिए हैं। प्रत्याशियों के खर्चों की निगरानी भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


एक चाय का रेट दस रुपये और खाने के पैकेट का रेट 55 रुपये तय किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरीय निकायों में महापौर, अध्यक्ष, पार्षद और सदस्य पद के उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने में काम आने वाली वस्तुओं आदि के रेट निर्धारित कर दिए हैं। चाय एवं समोसा दस-दस रुपये प्रति नग और जलपान के लिए 20 रुपये निर्धारित किए हैं। खाने के पैकेट 55 रुपये प्रति व्यक्ति और नॉनवेज भोजन की थाली 150 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित की है। विशेष होटल एवं ढाबे में भोजन की थाली के लिए 250 रुपये और सामान्य होटल में यह राशि 80 रुपये रहेगी। चुनाव प्रचार के लिए पोस्टर की दर पांच हजार रुपये प्रति हजार और होर्डिंग के लिए 30 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर तय की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए वाहनों के प्रतिदिन के रेट भी निर्धारित कर दिए हैं। इसमें मारुति-800 के लिए 1760 रुपये, टाटा सफारी के लिए 2420 रुपये है। बोलेरो के लिए 2200 रुपये, इनोवा 2420 रुपये और टेंपो का प्रतिदिन का रेट 1650 रुपये तय की गई है। बाइक और ई-रिक्शा के लिए 660 रुपये का रेट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें