फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने आतंकवाद का पुतला फूंका

Thu, 19 Nov 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी बुनकर और कामगार प्रकोष्ठ से जुड़े भाजपाइयों ने आतंकवाद का पुतला फूंका।  बुधवार को पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता घंटाघर चौक पर इकट्ठा हुए।
विज्ञापन


प्रदेश संयोजक एम आजाद अंसारी ने कहा कि आतंकवाद के जन्मदाता आतंकवाद के जुल्म से नहीं बच पाएंगे। कहा कि इस्लाम अमन और शांति का पैगाम देता है। व्यक्तिगत रूप से किसी धर्म पर इल्जाम लगाने वाला स्वयं दहशतगर्द होता है। हिंदुस्तान का मुसलमान किसी भी दबाव और लालच में आकर किसी उग्रवादी संगठन से हाथ नहीं मिला सकता। भाजपाइयों ने पेरिस में हुए हमले की निंदा करते हुए आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए और पुतला फूंका।

इस दौरान मुर्सलीन, हाफिज अकरम, हाफिज वाजिद अली, नबी हसन, कारी मतीन, हाजी जहीर अंसारी, मौहम्मद इकबाल, कारी अनवर, सुहैल मलिक, शमीम अहमद, अकरम अंसारी, अब्दुल जब्बार, मौहम्मद इमरान, मसूद अंसारी, महबूब अंसारी, नफीस अहमद, इसरार, आरिफ अंसारी, रतनलाल शर्मा, अखलाक सिद्दीकी, इमरान मलिक, अलीम खान, शान मलिक, सदाकत गाड़ा, रिहान अली, बहार अहमद, जाहिर हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें