फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ऑनलाइन मिलेगा बिल, 2.13 लाख लोगों को होगा फायदा

Sat, 01 Nov 2025 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। टैक्स जमा करने के लिए न लाइन लगेगी और न कागजी बिल ढूंढने पड़ेंगे। नगर निगम की तरफ से गृहकर और जलकर व्हाट्सएप पर भवन स्वामी को भेजे जाएंगे। खास बात यह होगा कि भवन स्वामी बिल का भुगतान भी व्हाट्सएप पर भी कर सकेंगे। इसका लाभ 2.13 लाख संपत्तियों के मालिकों को होगा। सभी के नंबर जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर नगर निगम में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने की कवायद चली रही है, लेकिन अधिकारियों की शिथिलता के चलते यह प्रणाली पूरी तरह परवान नहीं चढ़ सकी है। नतीजा, कागज का उपयोग कम होने की बजाय बढ़ा है। बीते वर्ष जीआईएस सर्वे आधारित 1.82 लाख बिल और इतने ही नोटिस के प्रिंट निकाले गए। पूर्व के वर्षों की तुलना में बीते वर्ष कागज का उपयोग दोगुना अधिक रहा, लेकिन अगले वर्ष यानी 2026 से नगर निगम गृहकर एवं जलकर संबंधी जो भी बिल और नोटिस जारी करेगा वह ऑनपेपर नहीं, बल्कि ऑनलाइन जारी होंगे। नगर निगम महानगर में सभी 2.13 लाख संपत्तियों के स्वामियों के व्हाट्सएप नंबर एकत्रित कर रहा है। अगले वर्ष से सभी भवन स्वामियों के टैक्स के बिल और नोटिस उनके व्हाट्सएप नंबरों पर जाया करेंगे। साथ ही भवन स्वामी व्हाट्सएप के जरिए ही अपने बिलों का भुगतान भी कर सकेंगे।

कर्मचारियों से कम होगा काम का भार
अभी तक नगर निगम का गृहकर एवं जलकर अनुभाग राजस्व निरीक्षकों या कर संग्रहकर्ताओं के माध्यम से बिलों और नोटिसों के प्रिंटआउट घर-घर पहुंचाते हैं। इससे एक ओर जहां कागज में रुपया खर्च होता है। वहीं कर्मचारियों को भी पूरे महानगर में घर-घर जाने आने में समय लगता है। इसके अलावा काउंटर पर कर्मचारियों की अलग से तैनाती रहती है। व्यवस्था ऑनलाइन होने के बाद काउंटर का काम बेहद कम हो जाएगा।
विज्ञापन


ई-ऑफिस प्रणाली के तहत नगर निगम की व्यवस्थाओं को ऑनलाइन करने का काम चल रहा है। करीब 50 फीसदी सफलता पा ली गई है। टैक्स के बिलों और नोटिस अगले वर्ष से वह व्हाट्सएप के माध्यम से जारी हुआ करेंगे। भवन स्वामी व्हाट्सएप के माध्यम से ही बिल का भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन

- मनोज त्रिपाठी, नोडल ई ऑफिस प्रणाली एवं लेखाधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें