फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई नार्थ जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में बिल क्लिंटन टीम ने जीता मैच

Sat, 15 Oct 2016 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
खेलती खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल में चल रही सीबीएसई नार्थ जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दूसरे दिन खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया।    जनता रोड स्थित स्कूल में चल रही प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से टूर्नामेंट को आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन


पहले दिन ज्ञान कलश और बिल क्लिंटन टीम के बीच हुए मैच में बिल क्लिंटन ने 3-0 से जीत हासिल की। दूसरे मैच में डैलमोंड ने लोटस वैली को 1-0 से हराया। थाना भवन की अर्णव पीएस ने आशा मॉडर्न को 5-2 से हराकर जीत लिया।

अगले मैच में नोएडा के आर्मी पब्लिक स्कूल ने ट्रांसलेम एकेडमी को 3-0 से हराया। सरस्वती विहार और नोएडा के फादर एंगल स्कूल के बीच हुए मैच में फादर एंगल ने 10-0 से जीत लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को लार्ड महावीरा एकेडमी और छुटमलपुर, आर्मी स्कूल नोएडा और अमेटी नोएडा, एएमआई और बिल क्लिंटन के बीच हुआ। स्कूल की चेयरपर्सन आशा जैन, निदेशक भव्य जैन, प्रधानाचार्य सीमा सिंह, अमित चौधरी, रंजीव सैनी, दीप्ति जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें