शामली जनपद के कांधला में किवाना मोड़ के निकट ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल हो गए। चाचा की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि भतीजे को हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजनों ने तहरीर देकर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करा दिया है।
जनपद सहारनपुर के कस्बा ननौता निवासी वहीद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि छोटा भाई गुलजार और बेटा रिजवान बड़ौत में राजमिस्त्री का कार्य करने के लिए गए हुए थे। बुधवार देर रात बाइक सवार चाचा-भतीजे बड़ौत से वापस अपने घर ननौता लौट रहे थे। जब दोनों बाइक सवार किवाना मोड़ के निकट पहुंचे तो तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया।इसके चलते बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।