फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Wed, 27 Dec 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में शकलापुरी रोड पर बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने युवक को उस समय गोली मार दी, जब वह सड़क किनारे अपने दोस्त के साथ खड़ा था। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देहात कोतवाली पुलिस ने वारदात स्थल का मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन


कोतवाली मंडी क्षेत्र के खाताखेड़ी निवासी आतिफ (25) पुत्र निसार मंगलवार की देर शाम कोतवाली देहात क्षेत्र में अपने दोस्त नावेद के साथ शकलापुरी रोड पर शराब के ठेके पास खड़ा था। आतिफ ने बताया कि इसी दौरान बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश आए और उन्होंने उस पर और नावेद की तरफ तमंचे से गोली चला दी। जांघ में गोली लगने से आतिफ घायल हो गया और सड़क गिर गया। नावेद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आतिफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ अभितेष और देहात कोतवाली प्रभारी सतेंद्र प्रकाश ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया और पीड़ित, उसके दोस्त से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आतिफ की बहन का कुछ दिन पहले ही रिश्ता हुआ था, लेकिन कुछ लोगों ने रंजिश के चलते रिश्ता तुड़वा दिया। आतिफ और उसके परिजनों को रंजिश के चलते गोली मारने का शक है। सीओ अभितेष सिंह ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें