फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने दिव्यांग ई रिक्शा चालक को मारी गोली

विज्ञापन
घायल ई रिक्शा चालक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने दिव्यांग ई रिक्शा चालक को मारी गोली
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। पत्नी को दवाई दिलाकर नकुड़ से अपने गांव जा रहे साठ वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए। दिव्यांग को गोली लगते ही मौके अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे गांव टाबर निवासी मदन पुत्र कबूल अपनी पत्नी को दवाई दिलाकर ई रिक्शा से अपने गांव जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह एसआईटी कॉलेज के समीप पहुंचा तो पीछे से आये बाइक सवार दो बदमाशों ने मदन को गोली मार दी। गोली मदन की पीठ में लगी और वह लहूलुहान हो गया। एक पैर से दिव्यांग मदन ई रिक्शा चलाकर अपनी गुजर बसर करता है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी ले गई। जहां से उसे गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल भेज दिया गया। मदन के पुत्र सन्नी ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाल नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आसपास बदमाशों की तलाश की है लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें