फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूर की मौत से तीन बच्चे और पत्नी हुई बेसहारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नागल। सोमवार सुबह देवबंद-गागलहेड़ी स्टेट हाईवे पर एक कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेजते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार को कब्जे में लिया है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:30 बजे देवबंद थाना क्षेत्र के गांव तल्हेड़ी बुजुर्ग निवासी राजेश (24) पुत्र वेदपाल अपने गांव के साथी अमित कुमार (35) पुत्र मंगल सिंह के साथ सिड़की चौकी क्षेत्र में पेड़ काटने जा रहे थे। जैसे ही वह नागल फ्लाईओवर से नीचे उतरे पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठा अमित दूर जा गिरा तथा उसका सिर डिवाइडर से टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से हायर सेंटर भेजा गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अमित के छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं, जिनका उसकी मौत के बाद कोई सहारा नहीं है। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक फरार है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें