फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कंपनी मालिकों और निवेशकों में बनी सहमति, पुलिस ने छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों रुपये हड़पने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। फाइनेंस कंपनी में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये हड़पने वाले कंपनी मालिकों को पुलिस ने छोड़ दिया। निवेशकों को उनकी रकम थोड़ी-थोड़ी कर लौटने की शर्त पर लिखित समझौते के बाद कोतवाली में चल रहा हाईवोल्टेज ड्रामा समाप्त हुआ।
विज्ञापन

मोहल्ला खानकाह मदनी रोड पर फिन्सटेक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिकों ने निवेशकों की मोटी रकम हड़प कर ली। जिसको लेकर रविवार को कोतवाली में घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चला। मालिकों ने कंपनी को दिवालिया घोषित कर दिया। जिसके बाद दिल्ली, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, रामपुर और कई शहरों से निवेशक देवबंद पहुंच गए। लंबे समय तक कंपनी मालिकों और निवेशकों के बीच तीखी नोकझोंक होती रही। आखिरकार पुलिस की मध्यस्थता में निवेशकों और कंपनी मालिकों के बीच लिखित में समझौता हुआ। जिसमें तय हुआ कि अगले माह से कंपनी मालिक निवेशकों को थोड़ी थोड़ी रकम मय ब्याज के वापस करेंगे। जिस पर दोनों पक्षों की सहमति बनी। बाद में पुलिस ने कंपनी मालिकों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें