फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्ते ने बच्चे सहित दो को काटा

विज्ञापन
कुत्ते के हमले में घायल बालक कुश - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता। घर में खेल रहे छह वर्षीय बालक को आवारा कुत्ते ने काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी कुत्ते ने एक गाय तथा फिर एक सफाईकर्मी को भी काट कर घायल कर दिया। इसके बाद लोगों ने कुत्ते को मार डाला, जबकि घायलों को निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के मोहल्ला सरावज्ञान स्थित अनुसूचित बस्ती निवासी पुलिस चौकीदार सुधीर उर्फ सुधु का छह वर्षीय पुत्र कुश अपने घर में खेल रहा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता उसके घर में घुस गया तथा बच्चे के चेहरे पर हमला करते हुए आंख के पास काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद कुत्ता वहां से निकल गया। गंभीर रूप से घायल बालक को परिजनों द्वारा निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां उसको आंख के पास 11 टांके आए, वही इसके पश्चात उक्त आवारा कुत्ते ने अपना अगला शिकार मित्तरगढ़ रोड कॉलोनी निवासी राज सिंह की गाय को बनाया। उसके बाद वह मोहल्ला सरावज्ञान स्थित बाल्मीकि बस्ती में बाल्मीकि मंदिर के पास खड़े कल्लू बाल्मीकि को काट लिया। इस पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने लाठी-डंडों से कुत्ते को मार गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें