हादसे के बाद नागल सीएचसी पर पहुंचे ग्रामीण
- फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। शनिवार को नागल टपरी मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। वहां एक को मृत घोषित कर दिया।
पहाड़पुर निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदीप सैनी पुत्र रिषिपाल अपने दो साथियों के साथ टपरी से नागल आ रहा था। दुपहर बाद करीब तीन बजे जैसे ही वह नागल सब्जी मंडी के पास पहुंचा तो सहारनपुर की ओर से आ रहे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने संदीप एवं ओम कुमार (40) पुत्र बिहरमा निवासी पहाड़पुर जिला अस्पताल भेजा। वहां के चिकित्सकों ने ओम कुमार को मृत घोषित कर दिया। नीरज पुत्र मोहर सिंह को नागल सीएचसी भर्ती कराया, वहां से जिला अस्पताल भेजा। सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय ने बताया आरोपी ट्रक चालक हिरासत में ले लिया है। पीड़ित परिवार से तहरीर नहीं आई है।