फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 01 Oct 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। कोतवाली देहात के गांव पुवांरका में जनता रोड पर टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद टेपों सवार सवारियों में भी चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बेहट कोतवाली के गांव करौंदी निवासी सतीश 30 पुत्र बनारसी शाम के वक्त बाइक पर सवार होकर सहारनपुर से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह पुवांरका के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे टेंपो से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो बेटी और एक बेटा छोड़ गया है। वह मजदूरी करता था। उसकी मौत के बाद बच्चों के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

उधर देहात कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल ने बताया कि आटो को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें