चिलकाना। गांव पठेड़-दौलतपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर बाइक बिजली खंभे से टकरा गई। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
रविवार दोपहर बाद गांव दौलतपुर निवासी युवक मोनू (27) पुत्र शमशेर अपनी बाइक से पठेड़ से गांव वापस लौट रहा था। तेज गति होने से अनियंत्रित होकर बाइक सड़क के किनारे खडे़ खंभे से टकरा गई। मोनू का सिर सड़क में लग गया। इससे मौके पर ही मोनू की मौत हो गई। काफी देर बाद राहगीरों ने उसे सड़क किनारे पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की पहचान करा परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोनू की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। बाइक चलाते समय मोनू ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।