फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर

Thu, 16 Jan 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। इस्लामनगर क्षेत्र के गांव नई नगली उर्फ माजरी में टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। नई नगली उर्फ माजरी निवासी गुफरान (50) पुत्र मतलूब व इंताफ पुत्र हाफिजुल्ला बाइक पर सवार होकर नैनखेड़ी गांव से अपने गांव माजरी लौट रहे थे। गांव माजरी की ओर से आ रहे टेंपो से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो सवार लुकमान पुत्र गय्यूर भी हादसे में घायल हो गया। पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर गुफरान को मृत घोषित कर दिया। इंताफ और लुकमान को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें