सरसावा। अंबाला रोड स्थित ग्राम सोराना के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार आकाश (35) पुत्र शिव कुमार की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
बेहट के गांव रंडोल निवासी आकाश चिलकाना में एक फाइनेंस कंपनी में कार्य करता था। बुधवार रात 10 बजे सरसावा से सहारनपुर जा रहा था। अचानक ग्राम सोराना के समीप सामने से आ रहे किसी वाहन ने उसे टक्कर मारी। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी मिलने पर सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड एवं मोबाइल से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।