फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नील गाय से टकराकर सड़क पर गिरे बाइक सवार की मौत

Mon, 30 Jan 2023 06:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
जहांगीर का फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबेहटा। सामने अचानक नील गाय के आ जाने से सड़क पर गिरकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सिरसला गांव निवासी जहांगीर (40) पुत्र मुख्तियार शनिवार सुबह बाइक द्वारा अपने भांजे मोबीन पुत्र नजीर के साथ गंगोह सब्जी मंडी जा रहा था। सुबह करीब आठ बजे जैसे ही वह खेड़ा अंबेहटा मार्ग पर स्थित सत्संग भवन के पास पहुंचा तो अचानक नील गाय बाइक के सामने आ गई। इस कारण जहांगीर अपना संतुलन खो बैठा तथा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि मोबीन को मामूली चोट लगी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी संदीप कुमार अधाना घायल को अंबेहटा सीएचसी लेकर गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
परिजन जहांगीर को सहारनपुर के निजी अस्पताल में ले गए, परंतु हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन घायल को देहरादून लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें