गागलहेड़ी (सहारनपुर)। देहरादून हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार कर दी। घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार चालक को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात देहरादून हाईवे पर तेज रफ्तार कार देहरादून की ओर से आ रही थी। जैसे ही कार हरोड़ा गांव के पास पहुंची तो कार ने अपने सामने चल रहे बाइक सवार वसीम (38) पुत्र नसीम निवासी शेखपुरा कदीम थाना देहात कोतवाली को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से कार व चालक को पकड़ लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।