फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए बाइक रैली रवाना

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बाइक रैली का स्वागत करते रेलवे अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रेलवे सुरक्षा बल की ओर से निकाली जा रही बाइक रैली को मंगलवार को सहारनपुर से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर भारत माता के जयकारे लगाए गए।
विज्ञापन

इन दिनों आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रेलवे सुरक्षा बल की ओर से बाइक रैली निकाली जा रही है। पंजाब के जलियांवाला बाग से आरपीएफ के जवानों ने बाइक रैली शुरू की। यह बाइक रैली चंडीगढ़, अंबाला, यमुनानगर होते हुए सहारनपुर में आई तो यहां रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक एके त्यागी, डीआईओएस रविदत्त, सीएमआई प्रदीप गिल्होत्रा, आरपीएफ इंस्पेक्टर मोहित त्यागी, जीआरपी इंस्पेक्टर प्रीता सिंह, गुरुनानक इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य सरदार मोहन सिंह ने बाइक रैली का स्वागत किया। इसके बाद बाइक रैली सहारनपुर से नागल के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें