सहारनपुर में विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने मंगलवार को बाइक रैली निकाली और डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अपनी मांगों के संबंध में प्रदेश सरकार से वादा निभाने की मांग की।
मंगलवार को देहरादून रोड स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय से शुरू हुई बाइक रैली में डिप्लोमा इंजीनियर्स प्रदेश सरकार वादा निभाओ के नारे लगा रहे थे।
बाइक रैली जेल चुंगी, पीडब्लूडी कार्यालय, देहरादून चौक, घंटाघर से दीवानी कचहरी होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। रैली में उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के सभी घटकों, हरिद्वार एवं रुड़की में कार्यरत सदस्यों ने सहभागिता की।
ज्ञापन में उन्हाेंने ग्रेड पे 4800 रुपये करने समेत अपने हक से जुड़ी कई मांग की। इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विपिन गौतम, उमेशचंद शर्मा, सुुुुभाष चंद, सुनील यादव, सीपी सिंह, अनिल माथुर, मनोज , वीपी मित्तल, पीके तिवारी, संजीव वर्मा, दिनेश कुमार, विक्रांत सैनी, सुशील चंद, विकास
बारी, प्रवीन सैनी, जितेंद्र कुमार, आनंद कुमार, मीनाक्षी श्रीवास्तव, विजयपाल, आकाश चौधरी, पवन सिंघानिया, रविनंदन, सुमन रानी, गरहमा, आशीष कुमार, बाबूराम, राजेंद्र सिंह, हरीश प्रसाद, शशिकांत शर्मा, रामकुमार सैनी आदि मौजूद रहे।